फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना देने में लापरवाही पर 24 अधिकारियों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। प्रदेश सरकार के निर्देश पर नौ अगस्त को आयोजित पौधरोपण से जुड़ी वांछित सूचना नहीं देने पर जिले के 24 अधिकारियों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कृषकों के साथ ही सामुदायिक, राजकीय परिसर, स्कूल, रेल, सड़क व अन्य भूमि पर रोपित पौधों की जांच कर सप्ताह भर के भीतर निर्धारित प्रारूप पर सूचना देने को कहा गया है।
पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के शासन की ओर से आयोजित पौधरोपण महाकुंभ के तहत पिछले नौ अगस्त को जिले में 36 लाख पौधे रोपित करने के साथ गांधी उपवन की स्थापना हुई थी। शासन ने पिछले दिनों जिला प्रशासन को रोपित पौधों का सत्यापन करवाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने अधिकारियों को नामित कर कई बिंदुओं पर जांच कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने को कहा था। बावजूद इसके जिले के अलग-अलग 24 विभागों में तैनात अधिकारियों ने जिला प्रशासन को सूचना मुहैया नहीं करवाई।
विज्ञापन

इससे नाराज डीएम प्रशांत शर्मा ने डीएफओ यूपी सिंह को सभी 24 विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। डीएफओ ने सभी को नोटिस देकर लापरवाही के संबंध मेें सप्ताह भर में जवाब देने तथा अभियान के दौरान रोपित पौधों की विधिवत जांच कर निर्धारित प्रारूप पर सूचना देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें