फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर निर्धारण में गड़बड़ी पर डीआईओएस पर गाज गिरनी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी करने के आरोपी पाए गए जिला विद्यालय निरीक्षक पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। प्रकरण में डीएम ने डीआईओएस नरेंद्रदेव पांडेय के खिलाफ शासन को पत्र लिखते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी करने के आरोपों की डीएम की ओर से कराई गई जांच डीआईओएस पर भारी पड़ती जा रही है। मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन व परियोजना निदेशक डीआरडीए डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की जांच में बोर्ड के सेंटर निर्धारण में मानक का ख्याल नहीं रखने समेत तमाम गंभीर आरोपों की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट पर डीएम ने शासन को पत्र लिखते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी।
डीएम के पत्र का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को डीआईओएस नरेंद्र देव पांडेय के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। पत्र में सीएम ने रिपोर्ट के परीक्षणोपरांत एक पक्ष में कार्रवाई करने की अपेक्षा की है। सीएम के प्रमुख सचिव के पत्र के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव पांडेय के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। पत्र वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें