फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ समेत सात अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। एएनएम के रिक्त पदों पर समायोजन की कार्रवाई नहीं करना एक एसीएमओ समेत सात स्वास्थ्य अफसरों को भारी पड़ा। नाराज सीएमओ ने सभी के जुलाई माह के वेेतन आहरण पर रोक लगाते हुए तत्काल समायोजन की कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बावजूद इसके आदेश का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन से पत्राचार किए जाने की चेतावनी दी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने पिछले 17 जून को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिला के पद पर पदोन्नति पाई कर्मचारियों को उनके पद पर तैनाती करने का अदेश जारी किया था।
सीएमओ ने कार्यरत एएनएम के नियामानुसार समायोजन के लिए कमेटी गठित कर रिक्त पदों पर समायोजन के लिए कार्रवाई करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके आठ जुलाई तक रिक्त पदों पर समायोजन की कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते टीकाकरण व संचारी रोग कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नाराज सीएमओ ने सोमवार को एसीएमओ आरसीएच डॉ. नवीन कुमार मिश्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. चैतन्य स्वरूप अग्रवाल, एआरओ आरसी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अमेठी मनोज पटेल, मुसाफिरखाना के जल्लू सोनकर, तिलोई के जेपी श्रीवास्तव तथा फुरसतगंज के सीबी सिंह चौहान को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
पत्र में सभी के जुलाई माह के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए तत्काल समायोजन की कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजे जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें