फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिला को पिस्तौल सटाकर धमकाने का आरोप

Sun, 04 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। न्यायालय में चल रहे घरेलू हिंसा के मुकदमे में सुलह की बातचीत के बाद घर लौट रही महिला को पिस्तौल सटाकर धमकाने और सादे स्टांप व कागजों पर हस्ताक्षर कराने का आरोप है। सीजेएम नवनीत सिंह के आदेश के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी गुरुनानकपुरा निवासी सरदार अवतार सिंह के मुताबिक उनकी बेटी मंजीत कौर का पति करनदीप सिंह से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच सुल्तानपुर और लुधियाना की अदालतों में मुकदमे विचाराधीन हैं। आरोप है कि 22 जून को घरेलू हिंसा से संबंधित वाद में पति-पत्नी को सुलह-समझौते की बातचीत के लिए न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना था। बातचीत के बाद दोपहर 12:30 बजे तक समझौता नहीं हो सका था। अवतार सिंह के आरोप के मुताबिक, न्यायालय से निकलकर उनकी बेटी करीब एक से डेढ़ बजे के बीच उनकी दवा की दुकान पर पहुंची थी। वह अपने पिता और भाई जगमीत सिंह से बात कर रही थी।
आरोप है कि एक गाड़ी से करनदीप सिंह और चार अज्ञात लोग पहुंचे। उनके हाथ में पिस्तौल थी। आरोपियों ने पिस्तौल सटाकर पिता-पुत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने उनसे दो-तीन सादे स्टांप पेपर और चार-पांच सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें