फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी लैसूराम (55) की हत्या के आरोपी रामभवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिश्रौली चौराहे पर घर बना रहने वाले लैसूराम के बगल में ही उनके भतीजे राम भवन का भी मकान है।
विज्ञापन

घर के पास लैसूराम सब्जी की खेती करते थे। आरोप है कि राम भवन अक्सर मोटर चलाकर छोड़ देता था, जिससे उसके पानी से लैसूराम की फसल खराब हो जाती थी। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था।
सोमवार की सुबह लैसूराम खेत देखने गए थे। तभी वहां रामभवन फावड़ा लेकर पहुंच गया और उसके बेंट से लैसूराम की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। सीओ राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राम भवन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़े का बेंट बरामद कर लिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें