फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। क्षेत्र के तिंदौली गांव में मंगलवार की सुबह एक मोर उड़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर खेत मे गिर पड़ा। सुबह ग्रामीण जब खेत की तरफ गए तो उन्हें मोर का शव दिखाई दिया। घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे वन दरोगा ने मोर के शव का पशु चिकित्सालय बौरा जगदीशपुर में पोस्टमार्टम कराया। पशु चिकित्सक डॉ. शंभू दयाल ने करंट लगने से मोर के मौत की पुष्टि की है। वन दरोगा कृष्णकांत ने बताया कि मोर के शव को दफन करवा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें