फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो समुदाय की महिलाओं में मारपीट, छह के खिलाफ एफआईआर

Mon, 08 Jun 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे हरिहर ईशापुर में शुक्रवार शाम दो समुदाय की महिलाओं के बीच हुई मारपीट के मामले में कोतवाली नगर में शनिवार को उप निरीक्षक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विवाद की जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक द्रिवेश त्रिवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके मुताबिक एक पक्ष से कमलेश पाल, उनकी पुत्री रागिनी पाल व शिवांगी पाल और दूसरे पक्ष से शहनाज, मुस्तरी, बुग्गन आपस में मारपीट कर रही थीं। दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चल रहे थे। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अतिरिक्त पुलिस बुलाने पर विवाद शांत हो सका। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के घर अगल-बगल स्थित हैं।
कोतवाली नगर के अपराध निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों की तीन-तीन महिलाओं के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें