फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। व्यापारिक लेन-देन के लिए उधार ली गई करीब 25 लाख रुपये की रकम हड़पने और धमकी देने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने मोबाइल फोन बंद कर लिया और व्हाट्सएप संदेश के जरिये धमकी भी दी।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के महेंदवा, वलीपुर निवासी अभिषेक सिंह के मुताबिक, उनकी फर्म का जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल फर्म से व्यापारिक लेन-देन होता है। जरूरत पड़ने पर उन्होंने वहां से करीब 25 लाख रुपये उधार मांगे थे। अभिषेक का आरोप है कि 22 अक्तूबर को उनकी कंपनी के कर्मचारी सौरभ वर्मा ने शाहगंज से रकम प्राप्त की थी। इसके बाद सौरभ ने अंबेडकरनगर जिले के महरुआ क्षेत्र के नरोढ़ी निवासी रत्नेश पांडेय को रकम देकर सुल्तानपुर के टांटियानगर चौराहे पर भेजा।

आरोप है कि शाहगंज से रकम लेकर निकला रत्नेश करीब दो घंटे तक इधर-उधर की बातें करता रहा। इसके बाद अभिषेक को रकम सौंपने के बजाय वह लापता हो गया। शाम सात बजे के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में आरोपी ने व्हाट्सएप संदेश के जरिये रकम लौटाने से इन्कार करते हुए धमकी भी दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि सोमवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें