फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसौली के पूर्व विधायक समेत सात आरोपियों पर कोर्ट ने तय किया चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज ब्लॉक परिसर में भाजपा समर्थकों पर हमला करने के मामले में आरोपी इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू समेत सात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए कोर्ट पीके जयंत की कोर्ट ने आरोप तय किया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तिथि नियत की है। मामला कूरेभार थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

28 अगस्त 2019 को धनपतगंज ब्लॉक मुख्यालय पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय वयोश्री एंव एडिप योजना का आयोजन किया गया था। कूरेभार थाने के महमूदपुर गांव निवासी भाजपा समर्थक उत्तम सिंह ब्लॉक मुख्यालय गए थे।
आरोप है कि इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक परिसर पहुंचे और उत्तम सिंह पर हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने उत्तम सिंह की तहरीर पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, लोहंगी धनपतगंज निवासी सुनील उर्फ डब्लू सिंह, कामापुर सरैया भरथी निवासी संजीव दुबे, मायंग निवासी अंशू सिंह व पप्पू सिंह, बेनौता गांव निवासी रामनयन गोसाईं और बल्दीराय थाने के बिसावां गांव निवासी अतुल सिंह के खिलाफ बलवा, हमला करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं उनके समर्थकों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा लोहंगी निवासी भाजपा कार्यकर्ता हरिकेश सिंह ने भी दर्ज कराया था। दोनों मामलों में बुधवार को पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, समर्थक अंशू सिंह, अतुल सिंह, सुनील सिंह, संजीव दुबे, रामनयन व पप्पू सिंह के खिलाफ स्पेशल जज एमपी-एमएलए कोर्ट पीके जयंत ने आरोप तय किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मदन सिंह ने बताया कि कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें