फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सरस्वती पब्लिक इंटर कॉलेज की मान्यता खत्म

Thu, 03 Sep 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। कयामुद्दीनपुर स्थित सरस्वती पब्लिक इंटर कॉलेज की मान्यता खत्म कर दी गई है। इस विद्यालय के हाईस्कूल और इंटर कक्षा में अध्ययनरत करीब 100 विद्यार्थियों को पास के ही एक निजी इंटर कॉलेज में समायोजित करने के आदेश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्धारित मानक व शर्तें पूरी न पाए जाने पर यह आदेश दिया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया है कि परिषद के अपर सचिव ने इस आशय का आदेश जारी किया है। विद्यालय को हाईस्कूल व इंटर मानविकी वर्ग की मान्यता दी गई थी। मान्यता के तहत मौजूदा समय में करीब 100 बच्चे इस विद्यालय में अध्ययनरत हैं। शिकायत के बाद हुई जांच में निर्धारित नियम व शर्तें पूरी नहीं पाई गई हैं। विद्यालय की मान्यता खत्म कर दी गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक सभी अध्ययनरत विद्यार्थियों व मूल अभिलेख को नूरमपट्टी स्थित कमला नेहरू इंटर कॉलेज में समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। अमरूपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य को अधिकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें