फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 50वीं जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के लिए 20 खिलाड़ी चयनित

Thu, 03 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के चयनित खिलाड़ी। स्रोत- कोच 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन सुल्तानपुर की ओर से 50वीं जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बुधवार को जनपदीय ट्रायल संपन्न हुआ। इस ट्रायल में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया गया है। ट्रायल श्याम नगर खेलकूद परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के संरक्षक राघवेंद्र भूषण पांडेय ने किया। चयनित खिलाड़ियों में पांच रेडर, चार राइट कॉर्नर और चार लेफ्ट कॉर्नर शामिल हैं। इसके साथ ही दो राइट कवर, दो लेफ्ट कवर और तीन ऑलराउंडर चुने गए हैं। एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार ने बताया कि कैंप के बाद अंतिम 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये खिलाड़ी चंदौली जनपद में होने वाली चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। यह चैंपियनशिप 12 और 13 सितंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें