फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर पलटा ट्रेलर, पोते की मौत, दादा गंभीर

विज्ञापन
रविशंकर (फाइल फोटो)। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-रायबरेली हाइवे पर खेतकुरी मोड़ के पास शनिवार सुबह एक ट्रेलर पलट गया। उसके नीचे दबने से पोते की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दादा को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है। इस हादसे से नाराज ग्रामीणों ने रोड जामकर प्रदर्शन किया। इससे घंटे भर तक हाइवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनियारपुर निवासी श्रीराम (67) शनिवार सुबह अपने पोते रविशंकर (16) के साथ घर से पैदल ही महेशनाथ धाम मंदिर जाने के लिए निकले थे। दोनों खेतकुरी मोड़ के पास पहुंचे, तभी रायबरेली की तरफ से आ रहा पार्सल वाहन (ट्रेलर) मोड़ पर बेकाबू होकर दोनों पर पलट गया। ट्रेलर नीचे फंसे दादा और पोते को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक रविशंकर की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल श्रीराम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे को जामकर प्रदर्शन किया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर के समझाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। करीब एक घंटे बाद हाइवे पर आवागमन बहाल हो सका।
परिवार में मचा कोहराम
मनियारपुर निवासी श्रीराम हनुमत इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे हर शनिवार को अपने घर से पैदल ही पोते के साथ महेशनाथ धाम मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। शनिवार को श्रीराम अपने पोते रविशंकर के साथ मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। रविशंकर दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता शिवशंकर की किराना दुकान है। बेटे की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें