फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोदय नगर के 70 मतदाता बन गए रामनगर के वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ नगर पंचायत में सर्वोदयनगर के 70 से अधिक मतदाता रामनगर के वोटर बना दिए गए हैं। यही नहीं आदर्शनगर वार्ड के वोटर बनने की हसरत पाले करीब साढ़े तीन सौ युवक व अन्य फॉर्म भरने के बाद भी वोटर नहीं बन सके। नगर निकाय की अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद लोग भौचक हैं। सूची प्रकाशन के बाद आ रही आपत्तियों में खामियां उजागर हो रही हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए लंभुआ की अनंतिम मतदाता सूची में भारी खामियां सामने आई हैं। सर्वोदयनगर वार्ड के बसंतलाल जायसवाल, रामजी अग्रहरि, राधेश्याम जायसवाल, ओमप्रकाश सोनी, देवीप्रसाद अग्रहरि, जीतेंद्र सरोज, प्रवीण शुक्ल समेत 70 से अधिक मतदाताओं को रामनगर का वोटर बना दिया गया है। नगर पंचायत के अनूप बरनवाल ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इसका खुलासा किया है। उनका आरोप है कि मतदाता सूची में भारी खामियां बरती गई हैं।
यही नहीं नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 आदर्शनगर में घनश्याम बरनवाल, नितिन बरनवाल, किरन बरनवाल, अंशिका बरनवाल, किरन, पूूजा, राम शिरोमणि, विजय बरनवाल, आशा देवी, शुभम बरनवाल समेत करीब साढ़े तीन सौ मतदाताओं का नाम सूचीबद्ध किए जाने के बाद भी वोटरलिस्ट में शामिल नहीं हो सका। वार्ड के शुभम बरनवाल ने आपत्ति दर्ज कराते हुए अनंतिम मतदाता सूची में भारी खामियां बरते जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुनरीक्षण में फॉर्म भरा लिए गए लेकिन नामों की फीडिंग नहीं कराई गई। मतदाता सूची प्रकाशन में भारी खामियां बरती गई हैं। अन्य वार्डों में बड़ी गड़बड़ी की गई है। कई मृतकों को नगर पंचायत का वोटर बना दिया गया है।
विज्ञापन

दूर की जाएंगी खामियां
उप जिलाधिकारी वंदना पांडेय ने कहा कि अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जा रही हैं। उनका सत्यापन करके सूची को दुरुस्त कराया जाएगा। खामियां दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें