सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के कैथवारा गांव निवासी सोना देवी (57) पत्नी रामनरायन पाल शनिवार को सुबह घर से अपने खेत की तरफ जा रही थीं। वे गांव से होकर गुजरे लखनऊ-बलिया हाईवे पर पहुंची थीं कि कादीपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना में सोना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी मोतिगरपुर और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में सोना देवी की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। एसओ राजकुमार वर्मा ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।