सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र के घुरीपुर गांव निवासी राम कुमार गौतम का बेटा राज किशन (12) शनिवार की दोपहर बाद गांव के ही चंदन गौतम के बेटे विकास (12) के साथ भैंस चराने के लिए निकला था। शाम करीब चार बजे भैंस एक तालाब में चली गई, जिसे निकालने के लिए राज किशन और विकास पानी में उतर गए। दोनों गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे।
तालाब के पास मौजूद अन्य बच्चों ने ग्रामीणों को बताया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर दोनों बच्चों को बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे ंमृत घोषित कर दिया। एक साथ दो किशोरों की मौत की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया।