फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर. महिला की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

यह हादसा कूरेभार क्षेत्र के पटना गांव के पास हुआ। अयोध्या के इनायतनगर क्षेत्र के पारा ताजपुर गांव निवासी घिसई रविवार की सुबह पत्नी राजकली (45) के साथ बाइक से बेटी की ससुराल कूरेभार जा रहे थे। हाईवे पर पटना गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक पीछे से टक्कर मारते हुए भाग निकला। ट्रक की टक्कर से राजकली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घिसई बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें