फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से स्कूटी सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज बाजार में अतरसुमा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार जीप ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। इस बीच जीप समेत चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घायलों की शिनाख्त मुन्ना रजी (45) निवासी दिल्ली दरवाजा थाना कोतवाली अयोध्या व सज्जाद हुसैन (40) निवासी राठ हवेली थाना कोतवाली अयोध्या के रूप में हुई। स्कूटी मुन्ना रजी चला रहे थे, जबकि सज्जाद पीछे बैठे थे। घायलों को पुलिस सीएचसी ले गई, जहां दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी धनपतगंत श्रीराम पांडेय ने बताया कि जीप व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें