फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, पिकअप चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित मौकेडीह गांव के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने गैस कटर से पिकअप का अगला हिस्सा काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त वसीम (38) निवासी ग्राम दुबई थाना तंबौर जनपद सीतापुर के रूप में की गई है। वसीम पिकअप का चालक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें