बघौना बाजार के एक मकान में घुसी पिकअप।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के बघौना बाजार में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हसरत अली (60) निवासी बघौना को रौंद दिया। इसके बाद मिष्ठान भंडार के काउंटर को तोड़ते हुए एक इलेक्ट्रिक की दुकान में घुस गई।
इस हादसे में हसरत अली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन की चपेट में आने से महफूज (14) निवासी निनावां घायल हो गया। दुर्घटना में एक बाइक और दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान भी नष्ट हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र अफसर हुसैन की तहरीर पर वाहन चालक साईं प्रसाद निवासी बघौना के खिलाफ केस दर्ज किया है।