फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा : इलाज के लिए जा रहे परिवार की कार पलटी, चालक की मौत

Wed, 20 Aug 2025 06:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

हादसा कार चालक को झपकी आने से हुआ। कार डिवाइडर तोड़कर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई व तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में इलाज के लिए लखनऊ जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बिरसिंहपुर बाजार के पास हुआ जब वाहन चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिंद्रा कार में सवार परिवार बिहार के चंपारण जिले के पालनावा गांव का रहने वाला था। वाहन चला रहे दीपक कुमार गुप्ता (50 वर्ष) पुत्र स्व. गणेश प्रसाद गुप्ता रात करीब 1:30 बजे झपकी आ जाने के कारण नियंत्रण खो बैठे। तेज रफ्तार में अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत बिरसिंहपुर 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चालक दीपक कुमार की मौत हो गई। उनका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। इस हादसे में दीपक के बड़े भाई राजन (65), भाभी डेज़ी (48) और भतीजी पलक (22) घायल हो गए। तीनों का उपचार अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें