फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोला फेंक में अभिषेक अव्वल, अंश को मिला दूसरा स्थान

Tue, 02 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 प्रमाणपत्र के साथ खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
मोतिगरपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के दूसरे दिन मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव में खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें गोला फेंक, लंबी कूद का आयोजन हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में अभिषेक यादव अव्वल व अंश वर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में रानी मोदनवाल प्रथम और शाइमा परवीन द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में काजल प्रथम व सेजल पाल द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में सीनियर बालक में सोम धुरिया प्रथम व शिवम द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में सेजल पाल प्रथम व काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में राहुल कुमार, राहुल जायसवाल व अरविंद कुमार यादव शामिल रहे।
प्रतियोगिता का समापन पर पूर्व युवा कल्याण अधिकारी आरबी पांडेय व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रियंका मौर्या ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें