फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ा अब्दुल हमीद अस्पताल

Thu, 10 Sep 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद की ओर संचालित शहीद वीर अब्दुल हमीद अस्पताल बंद होने पर आम आदमी पार्टी ने चिंता जताई। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व विधायक को ज्ञापन देकर बंद पड़े अस्पताल को चालू करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहीद वीर अब्दुल हमीद के 50वें शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की ओर से संचालित वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय बंद होने पर नाराजगी जताई। पार्टी के जिला संयोजक शोहरत अली ने आरोप लगाया कि शहीद के नाम को मिटाया जा रहा है।

संगठन मंत्री शेर बहादुर सिंह व नगर प्रभारी शैलेंद्र रावत ने कहा कि यदि अस्पताल चालू हो जाए बहुत सारे गरीबों को मदद मिल सकती है। इस मौके पर अखिलेश हजारे, डॉ. ओमप्रकाश, रविकांत, बॉबी, सोनू, डॉ. अनिल द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें