फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आप ने किया भिक्षाटन, अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग

Sat, 01 Nov 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर बाजार में अस्पताल के लिए चंदा मांगते आम आदमी पार्टी के लोग।  
विज्ञापन
सेमरी बाजार। विरसिंहपुर बाजार में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को 100 शय्या के अस्पताल की बदहाली के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बाजार में प्रतीकात्मक रूप में भिक्षाटन कर 420 रुपये एकत्र किए और यह राशि एडी हेल्थ अयोध्या मंडल को भेजने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अस्पताल में न दवाएं हैं, न उपकरण और न ही मरीजों के इलाज की उचित व्यवस्था। पार्टी ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए ‘भिक्षाटन कार्यक्रम’ शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने प्राप्त रुपये अस्पताल के नए अधीक्षक को सौंपने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने लेने से इन्कार कर दिया। सोमवार को इस राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर एडी हेल्थ अयोध्या मंडल को भेजेगी।
इस दौरान राकेश सिंह, दिलीप यादव, रामशंकर गौतम, कुलदीप यादव, विनय मिश्रा, रौनक सिंह, देवांश, फूलचंद निषाद, अनिल कोरी, जीतेंद्र तिवारी, भास्कर देव पांडेय और दिलीप कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें