दूबेपुर। अमहट स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में शनिवार को पांच दुकानों की नीलामी की गई। कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से गठित विशेष आवंटन समिति की देखरेख में देर शाम को नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले पांच प्रतिभागियों को फल और सब्जी की (एस श्रेणी) दुकानें आवंटित की गईं।
मंडी सचिव रवींद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। विवेक कुमार, मोहम्मद सरताज, अब्दुल हकीम, मोहम्मद आफताब और मोहम्मद रईस को एस श्रेणी की दुकानों का आवंटन किया गया है।
नीलामी से मंडी समिति को कुल 1.21 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी समिति की अध्यक्षता उप निदेशक (प्रशासन) नरेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर उपनिदेशक (निर्माण) राम सिंह, पूर्व मंडी पर्यवेक्षक हीरालाल यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।