फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आप सांसद ने प्रदेश सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 25 Jun 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मीडिया को संबो​धित करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को शहर के गभड़िया स्थित अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उज्जैन में विकसित किए जा रहे धार्मिक क्षेत्र के आसपास मुख्यमंत्री के परिवार ने बड़े पैमाने पर जमीन खरीदकर लाभ उठाया है।
विज्ञापन

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की विकास योजनाओं और भूमि उपयोग परिवर्तन की जानकारी पहले से होने का फायदा उठाकर जमीनों की खरीद की गई, जो पद की गोपनीयता और नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला विपक्षी नेताओं से जुड़ा होता तो केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो चुकी होतीं।
लखनऊ में हुए अग्निकांड पर उन्होंने कहा कि एक मंजिल की अनुमति वाली इमारत चार मंजिला कैसे बन गई। प्रशासनिक निगरानी और जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। दमकल विभाग में खरीद संबंधी अनियमितताओं के आरोपों का हवाला देते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दुख की घड़ी में संवेदनशीलता और पर्याप्त सहायता दोनों जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें