सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों की बदहाली के लिए आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। बीएसए के कार्यालय में मौजूद न मिलने और फोन पर ज्ञापन डाक से भेजने की बात कहे जाने पर उन्होंने समर्थकों के साथ कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी टीम ने प्रतापपुर कमैचा, जयसिंहपुर और मोतिगरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्षण किया। रूपी का पूरा, रामगढ़, दरपीपुर, लामा बनकठा, गोरसरा, बदल का पूरा, कंद्रवारे और मुजहना विद्यालयों में जलभराव, जर्जर भवन, टपकती छत, चारदीवारी व रास्ते की समस्या मिली। एक शिक्षक के भरोसे मलवा उच्च प्राथमिक विद्यालय चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने तत्काल सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने में राकेश सिंह, विकास तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद