फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उपडाकघर में सात दिन से नहीं बन रहे आधार

Sat, 21 Sep 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे के उपडाकघर में एक सप्ताह से आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में एक दिन में करीब 50 आधार ही बन पा रहे हैं। सीमित आधार बनने से कई आवेदकों को जिला मुख्यालय आधार बनवाने के लिए जाना पड़ा रहा है।
विज्ञापन



नए आधार बनवाने व पुराने आधार को अपडेट कराने वाले लोगों की दुश्वारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोस्तपुर में स्थित उपडाकघर की आधार बनवाने वाली मशीन एक सप्ताह पहले खराब हो गई थी। तब से यहां पर आधार बनाने का कार्य ठप पड़ा है। शुक्रवार को उपडाकघर में दिनभर सन्नाटा रहा। कई लोग यहां पर आधार बनवाने के लिए पहुंचे और निराश होकर लौट गए। शुक्रवार को डाकघर में आधार बनवाने पहुंचीं राजनंदनी ने बताया कि उनको मोबाइल नंबर अपडेट कराना था।


डाकघर में जब मशीन खराब होने की जानकारी मिली तो वह बैंक ऑफ बड़ौदा आधार बनवाने के लिए पहुंचीं। दीक्षा ने बताया कि उनका आधार बायोमीट्रिक अपडेट किया जाना था। डाकघर से बैंक आना पड़ा। ऑपरेटर अमित साहू ने बताया कि एक दिन में करीब 50 ही लोगों के आधार बन पा रहे हैं। उप डाकपाल राहुल बरनवाल ने बताया कि डाकघर में आधार बनाने के लिए एक ही मशीन है। वह अक्सर खराब हो जाती है। इस संबंध में मुख्यालय के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। प्रधान डाकघर के अधीक्षक हिमांशु तिवारी ने बताया कि दोस्तपुर से शिकायत मिली है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें