फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मामा के घर आया युवक फंदे से लटका मिला

Sat, 28 Feb 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। उनुरखा निवासी शिव बालक तिवारी के भांजे अवनीश पांडेय (24) का शव उनके घर के एक कमरे में शनिवार सुबह छत के हुक में कपड़े के फंदे से लटका मिला। शिव बालक ने बताया कि अवनीश जौनपुर जिले के शाहगंज मदरहा गांव का रहने वाला था। दो दिन पहले वह उनुरखा गांव आया था। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अवनीश घर के बाहर के कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह देर तक न उठने पर कमरे में जा कर देखा गया तो उसका शव फंदे से लटका मिला। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन


पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
लंभुआ। घाटमपुर उत्तरी भागीरथ पट्टी निवासी दिनेश (19) का शव शुक्रवार रात गांव में ही एक पेड़ से फंदे से लटका देखा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार दिनेश शनिवार दोपहर घर से निकला था। बड़े भाई स्वामित गौतम ने बताया कि दो दिन से उनका भाई बहुत परेशान था। वह किसी को कुछ बता भी नहीं रहा था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया, तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें