फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर चराने के विवाद में युवक को घर में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोपीनाथपुर गांव में शनिवार दोपहर बाद जानवर चराने के विवाद में एक युवक को पड़ोसी ने घर में घुसकर गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में लगी और वह गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव निवासी जंगाली (38) पुत्र हड़ताली का गांव के ही मोनू सिंह से जानवर चराने को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार की दोपहर जंगाली घर में मौजूद था, तभी मोनू असलहा लेकर उसके घर पहुंच गया।
जंगाली जब तक कुछ समझ पाता मोनू ने जंगाली को गोली मार दी। गोली जंगाली के कंधे पर लगी और वह गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिवारीजन वहां पहुंचते मोनू फरार हो गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल जंगाली को लेकर परिवारीजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चांदा कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि आरोपी मोनू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें