फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहे युवक को आई नींद, गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी रेल पथ पर अभियाखुर्द गांव के पास रविवार रात श्रमजीवी एक्सप्रेस से गिरकर बिहार के बक्सर के मुराद, पदनपुरा निवासी नरेंद्र तिवारी (35) घायल हो गए। रात भर वह ट्रैक के किनारे पड़े रहे। सुबह लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नरेंद्र ने बताया कि वह हरदोई जिले के संडीला में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार रात वह चारबाग रेलवे स्टेशन से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर घर जा रहे थे। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण वह जनरल डिब्बे में गेट के पास बैठे थे। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से श्रमजीवी एक्सप्रेस रात करीब 11.52 बजे रवाना हुई, इसी बीच उन्हें नींद आ गई। पखरौली स्टेशन से आगे बढ़ने पर अभियाखुर्द गांव के पास वह चलती ट्रेन से गिर गए।
इस दौरान चोट लगने से घायल होकर वह बेहोश हो गए और रात भर रेल ट्रैक के किनारे पड़े रहे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी भदैंया में भर्ती कराया, जहां होश में आने पर उन्होंने दुर्घटना के बारे में बताया। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। मारपीट के एक मामले में सोमवार को बक्सर न्यायालय में युवक की पेशी थी। कोर्ट में हाजिर होने जाते समय हादसा हो गया। युवक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें