फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से ऊपर गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार से छूकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कस्बा के जोगीबीरन के पास मजदूरी करने गए एक युवक की मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मानशाहपुर निवासी राम आनंद मिश्र (22) जोगीबीरन के पास लल्लू की जनता सेनेटरी दुकान पर काम करने गया था। निर्माणाधीन दुकान की छत ढालने की तैयारी चल रही थी। रविवार की दोपहर लगभग दो बजे इसी छत पर राम आनंद काम कर रहा था।
छत के पास से ही हाईटेंशन लाइन गई थी। काम करते वक्त वह पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। घटना से राम आनंद के घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें