अखंडनगर। ताजुद्दीनपुर गांव में स्थित मोबाइल टॉवर पर गांव निवासी रईस मंगलवार देर शाम चढ़ गया। इसकी जानकारी अखंडनगर पुलिस को दी गई। आखिरकार तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उसे नीचे उतारने सफल रही।
बताया जा रहा है कि उसका गांव में कुछ लोगों से रास्ते का विवाद चल रहा है। इसके संबंध में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आजिज आकर रईस टॉवर पर तिरंगा झंडा लेकर चढ़ गया। पुलिस ने युवक को समझाने के बाद उसे उतारा। (संवाद)