फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संकेतक के खंभे से टकराया बाइक सवार श्रमिक, चली गई जान

विज्ञापन
बिरसिंहपुर के पास खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
विज्ञापन
सेमरी बाजार। दोस्तपुर के भदीला निवासी श्रमिक राजेश (39) सोमवार भोर बाइक से घर लौटते समय विरसिंहपुर अस्पताल के सामने संकेतक के खंभे से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें विरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, राजेश रविवार रात जयसिंहपुर खुर्द गांव अपने ननिहाल में निमंत्रण में गए थे। भोर करीब चार बजे घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजेश ने हेलमेट नहीं पहना था। वे मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी इंद्रमती (38), पुत्र शिवम (21), सत्यम (19), कृष्णा (17) व पुत्री शिवांगी (12) का रो-रोकर बुरा हाल है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है।
पूर्व विधायक के काफिले के तीन वाहन आपस में टकराए
भदैंया। लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने भदैंया स्थित आवास से लखनऊ जाने के लिए निकले। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कामतागंज के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने में पूर्व विधायक के काफिले में चल रहीं तीन एसयूवी आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में पूर्व विधायक व उनके साथ मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद पूर्व विधायक दूसरे वाहन से लखनऊ रवाना हुए। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बस चालक से भिड़ी बाइक, दो घायल
दूबेपुर। रानीगंज गांव निवासी रामलाल (50) रोडवेज (अनुबंधित) बस के चालक हैं। रविवार रात करीब 10 बजे वह गोराबारिक स्थित पराग डेयरी के सामने बस खड़ी करने के बाद सड़क पार कर रहे थे। तभी वाराणसी की ओर से जा रहा बाइक सवार उनसे टकराकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। दुर्घटना में रामलाल के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई, जबकि बाइक सवार युवक को हल्की चोट लगी। अमहट पुलिस चौकी प्रभारी रजत पांडेय ने बताया कि दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें