फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर गिरा पेड़, आवागमन बंद, बिजली आपूर्ति भी बाधित

Thu, 07 Aug 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। टांडा-बांदा हाईवे पर बुधवार सुबह जामुन का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से धम्मौर उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन का तार भी टूट गया। करीब 45 मिनट बाद पेड़ काे काटकर हटाया जा सका। इस दौरान आने-जाने वाले वाहन दूसरे लेन के किनारे से गुजरते रहे। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से करीब 50 हजार की आबादी उमस व गर्मी में दो घंटे तक परेशान रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हादसा होते-होते बच गया। सुबह करीब 10:00 बजे अचानक से जामुन का पेड़ निगोलिया गांव के पास गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर धम्मौर उपकेंद्र के लिए जा रहा एचटी लाइन का तार टूट गया। गनीमत रही कि हाईवे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जानकारी देते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई। बिजली कर्मी पहुंचे और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। एक लेन बंद होने से वाहनों की कतार लगने लगी तो ग्रामीणों ने किनारे से निकलवाया, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी।
45 मिनट की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया गया और आवागमन सुचारू हो सका। बिजलीकर्मियों ने दो घंटे के बाद करीब 12:00 बजे आपूर्ति शुरू करने में कामयाबी पायी। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि पेड़ बड़ा था, बिजली कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद लाइन पर गिरे पेड़ को हटाया गया, टूटे तारों को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें