फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, आठ घंटे गुल रही 20 गांवों की बिजली

विज्ञापन
कादीपुर के खोजापुर गांव में तार पर गिरा पेड़। - फोटो : कादीपुर के खोजापुर गांव में तार पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
कादीपुर। बरवारीपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन पर रविवार रात पेड़ गिर जाने से लगभग 20 गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। इससे लगभग 25 हजार की आबादी प्रभावित हुई। सुबह भी बिजली नहीं रहने से घरों में लगी पानी की टंकियां खाली हो गईं। गेहूं की सिंचाई के लिए किसान परेशान रहे, साथ ही बाजार में दुकानदारों को दुकानें संचालित करने में समस्याएं आईं।
विज्ञापन

खोजापुर गांव के पास गंगादीन का दो यूकेलिप्टस का पेड़ था। रात में चोर एक पेड़ काटकर उठा ले गए। दूसरा पेड़ काट रहे थे, तभी पेड़ बगल से गुजरी हाईटेंशन लाइन पर गिर पड़ा। करंट प्रवाहित होने से पेड़ गिरने पर तार से चिंगारी निकलने लगी। चोर तार पर लटके पेड़ को छोड़कर भाग गए। इससे रात 11:30 बजे से बरवारीपुर फीडर की बिजली गुल हो गई। लाइनमैन पूरी रात फाॅल्ट खोजते रहे।
सोमवार की सुबह जब लाइनमैन संतोष तिवारी फाॅल्ट खोजते हुए गांव पहुंचे तो गिरे हुए पेड़ को हटवाया। टूटे तार को जोड़कर सुबह 7:30 बजे आपूर्ति बहाल कराई। जेई अवधेश पाल ने बताया कि फॉल्ट दूर कर आपूर्ति चालू करा दी गई है, पेड़ काटने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें