फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहर में डूबने से हुई थी अंबेडकर नगर के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। चंदरहा मिश्रौली से सोमवार को लापता छात्र शाश्वत (सुमित) दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हादसे की ओर इशारा कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा करते हुए मौत का कारण पानी में डूबना बताया है। छात्र की बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और आखिरी कॉल के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले के भीटी के दुबाने का पूरा गांव निवासी साधना मिश्रा ने बताया कि उनका पुत्र शाश्वत उर्फ सुमित दुबे इंटरमीडिएट का छात्र था। सोमवार शाम वह अपने मित्र दुर्गेश निवासी भीटी, अंबेडकरनगर की बाइक लेकर सुल्तानपुर के केएनआई जिम सेंटर से साढ़े सात बजे निकला था। इसके बाद वह जयसिंहपुर के चंदरहा मिश्रौली गांव स्थित अपने मामा के घर पहुंचा था।
वहां करीब 10 मिनट रुकने के बाद वहां से वापस निकल गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बावजूद कोई पता नहीं चला था। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे कादीपुर कोतवाली के मालापुर गांव के पास नहर में शाश्वत का शव मिला था। पुलिस को उसकी जेब से मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये मिले थे। परिजनों के अनुसार, जिस बाइक से वह निकला था, वह नहीं मिल सकी है। मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी प्रकार की गंभीर चोट या हत्या का संकेत नहीं मिला है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें