फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घने कोहरे से बढ़ीं मुश्किलें सर्द हवा से ठिठुर गए लोग

Mon, 02 Feb 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के कूरेभार चौराहे से साइकिल पर दूध लेकर जाता दू​धिया। संवाद - फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के कूरेभार चौराहे से साइकिल पर दूध लेकर जाता दू​धिया। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रविवार सुबह घने कोहरे और सर्द हवा से गलन बढ़ गई। ठंडी हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन सर्द हवा से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.8 डिग्री अधिक रहा। शाम होते तापमान में फिर तेजी से गिरावट आई और गलन बढ़ गई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में सुबह के समय हल्का कोहरा/बादल छाए रहने और हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें