कुड़वार। भंड़रा परशुरामपुर के बंधवा जंगल में बुधवार दोपहर अजगर ने एक बकरी को शिकार बना लिया। बकरी गांव निवासी बसंत कोरी की थी। पुलिस कर्मियों ने बकरी को अजगर के शिकंजे से निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। डीएफओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय वन कर्मियों से घटना की जानकारी ली जाएगी। (संवाद)