फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कटका-मायंग मार्ग से कोहड़ा तक जल्द बनेगी पक्की सड़क

Mon, 19 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कटका-मायंग मार्ग से कोहड़ा के लिए निकली सड़क। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश में जलभराव और खराब रास्ते से जूझ रहे आठ गांवों के लोगों को जल्द राहत मिलेगी। कटका-मायंग मार्ग से कूरेभार के कोहड़ा तक डेढ़ किलोमीटर लंबा पक्का संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पहली किस्त के रूप में 43.73 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क के पक्का होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अभी इंटरलॉकिंग मार्ग पर जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी होती है। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है। मार्ग पर घरेलू गैस एजेंसी का गोदाम भी है, जहां सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं का आना-जाना रहता है। सड़क बनने से ग्रामीणों के साथ गैस लेने आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के प्रभारी अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह आर्या ने बताया कि संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त की धनराशि भी आवंटित हो चुकी है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पक्की सड़क से आसान होगा आवागमन

- आठ गांवों को लाभ : कोहड़ा समेत आसपास के गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा।
- जलभराव से राहत : बारिश में सड़क पर पानी भरने की समस्या होगी कम।
- गैस उपभोक्ताओं को सहूलियत : गोदाम तक पहुंचना होगा आसान।
- निर्माण पर खर्च : 1.20 करोड़ रुपये मंजूर, पहली किस्त के 43.73 लाख जारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें