फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुरानी मशीन के नाम पर 3.68 लाख ठगे

Mon, 19 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुरानी फ्लैक्स प्रिंटिंग मशीन देने और रिपेयरिंग के नाम पर कारोबारी से 3.68 लाख रुपये लेने के बावजूद मशीन नहीं दी गई। आरोप है कि रिपेयरिंग के लिए दिए गए दो प्रिंटिंग हेड भी खराब कर दिए गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करौंदिया निवासी सुरेश कुमार अपने पार्टनर गंगा प्रसाद वर्मा के साथ कोतवाली के पीछे प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। सुरेश के मुताबिक, दिल्ली के ओखला फेज-1 निवासी चंदन कुमार से वह मशीनों की रिपेयरिंग कराते थे। 18 दिसंबर 2024 को पुरानी फ्लैक्स मशीन खरीदने और रिपेयरिंग के लिए 3.68 लाख रुपये देने पर सहमति बनी थी।

आरोप है कि चंदन के कहने पर उन्होंने और उनके पार्टनर ने रकम उसकी पत्नी और कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दी, लेकिन मशीन नहीं मिली। बिल और वाहन नंबर मांगने पर टालमटोल की गई।
विज्ञापन


सुरेश का आरोप है कि दोनों प्रिंटिंग हेड खराब होने के कारण उन्हें पांच लाख रुपये खर्च कर नए हेड खरीदने पड़े। रिपेयरिंग के लिए 25 हजार रुपये ऑनलाइन और 25 हजार रुपये नकद भी दिए थे। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने इन्कार कर दिया और फोन उठाना बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें