फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 13 Feb 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। अयोध्या–प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। योगीवीर निवासी मुनीश वर्मा लोकेपुर गांव से निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। कूरेभार चौराहे से अयोध्या की ओर लगभग एक किमी आगे बढ़ते ही उनकी कार से धुआं व आग की लपटें उठने लगीं। वह कार में अकेले थे। स्थिति भांपते ही उन्होंने दरवाजा खोलकर बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन कार असंतुलित होकर सड़क किनारे बाग में जा घुसी।
विज्ञापन

दरवाजा खुला होने से वह बाहर गिर पड़े और उनकी जान बच गई। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। थानाध्यक्ष विजयंत मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें