सुल्तानपुर जिले के कादीपुर के देवाढ़ बाजार में किराना व्यापारी राकेश गुप्ता (45) की लाठी से पीट-पीटकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव दुकान के सामने ही पड़ा मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक उनके सिर पर लाठी से वार किया गया था। शव के आसपास खून फैला था। हत्या की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पहुंचे कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि मृतक दुकान के सामने ही रात में सो रहा था।