फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुर्गा पूजा पंडाल में दिखाई देगी आरएसएस के शताब्दी वर्ष की झलक

Sat, 30 Aug 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को ओम शिव शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति की बैठक में निवर्तमान कोषाध्यक्ष अंकुर बरनवाल ने बताया कि इस बार महोत्सव में इंडिया गेट की अनुकृति में पंडाल बनेगा।
विज्ञापन

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित पंडाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की झलक दिखाई पड़ेगी। समिति के महामंत्री रोहित अग्रहरि ने बताया कि महोत्सव के दौरान वैष्णो माता को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। विपुल बरनवाल ने बताया कि मां के स्वरूप की रूप सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। समिति के व्यवस्थापक विपिन बरनवाल ने आय व्यय पर चर्चा की। अभिषेक अग्रहरि ने सभी का आभार जताया।
आज होगी बैठक
कादीपुर। दुर्गा पूजा कार्यक्रम से संबंधित एक आवश्यक बैठक निराला नगर मोहल्ले में हुई। इसमें केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के निवर्तमान अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के कार्य करते रहने पर सहमति बनी। रविवार शाम 6.30 बजे वंदन हाॅल में बैठक करने का निर्णय लिया गया। आनंद द्विवेदी ने बताया कि बैठक में केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति सहित अन्य समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें