सुल्तानपुर। मौसम में बदलाव के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह-शाम की सर्दी परेशान कर रही है, पर दिन में धूप से राहत मिली। बुधवार सुबह ठंडी हवा के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहने। धूप खिलते ही लोग घरों की छतों और खुले स्थानों पर धूप सेंकने पहुंचे।
विज्ञापन
किसान गेहूं की बोआई और सरसों की सिंचाई में तेजी से जुटे हैं। किसान रामकीरत मिश्र ने बताया कि गेहूं की बोआई के लिए यह समय अनुकूल है। सर्दी और कोहरा फसल के लिए लाभकारी रहता है। बच्चों ने दोपहर में पर्यावरण पार्क में झूलों का आनंद लिया। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस बताया। अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है।