फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंडक, खिली धूप ने दी राहत

विज्ञापन
 शहर के पर्यावरण पार्क में झूला का मजा लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में बदलाव के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह-शाम की सर्दी परेशान कर रही है, पर दिन में धूप से राहत मिली। बुधवार सुबह ठंडी हवा के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहने। धूप खिलते ही लोग घरों की छतों और खुले स्थानों पर धूप सेंकने पहुंचे।
विज्ञापन

किसान गेहूं की बोआई और सरसों की सिंचाई में तेजी से जुटे हैं। किसान रामकीरत मिश्र ने बताया कि गेहूं की बोआई के लिए यह समय अनुकूल है। सर्दी और कोहरा फसल के लिए लाभकारी रहता है। बच्चों ने दोपहर में पर्यावरण पार्क में झूलों का आनंद लिया। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस बताया। अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें