सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक व विश्व हैंडबॉल दिवस पर मंगलवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । वॉलीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल और हॉकी के मैच खेले गए। वॉलीबॉल में बालिकाओं के बीच मुकाबला खेला गया जहां तीन सेटों के मैच में पंत स्टेडियम ने डीवीए को 2-0 से हराया, वहीं हैंडबॉल पुरुष वर्ग में डीएचए (डिस्ट्रिक्ट हैंडबॉल एसोसिएशन) ने स्टेडियम को 6-3 से मात दी। कुश्ती बालक वर्ग 65 किलो भार वर्ग में शैलेश प्रथम, 50 किलो में आदित्य निषाद, 57 किलो में यश दीक्षित, 70 किलो में फैजान व 74 किलो भार वर्ग में दिव्यांशु विजेता बने।
हॉकी बालक वर्ग मुकाबला खेला गया। जिसमें सुल्तानपुर की टीम ने स्टेडियम को 3-2 से हराया। फुटबॉल में स्टेडियम ट्रेनीज ने स्टेडियम बी टीम को 6-4 से हराया। एथलेटिक्स 100 मीटर में आदर्श गिरी प्रथम, अमर द्वितीय व अविरल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।