फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ऊर्जा मंत्री से मिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल

Thu, 04 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से मुलाकात करते व्यापारी।-
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा से बृहस्पतिवार को लखनऊ में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र ऊर्जा मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि विद्युत विभाग के बकाया पर 25 प्रतिशत मूलधन और 100 प्रतिशत ब्याज छूट देना सराहनीय कदम है। यह छूट केवल दो किलोवाट तक के सिंगल फेज कनेक्शन पर लागू है। उन्होंने इसे बढ़ाकर चार किलोवाट सिंगल फेज उपभोक्ताओं को भी लाभ देने की मांग की। इसके अलावा पयागीपुर स्थित टीपी नगर में दो पावर हाउस स्थापित करने, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने की मांग की।
व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री से उद्योगों से जुड़ी लाइनों पर विशेष ध्यान देने, 33 केवीए लाइनों को डबल सर्किट बनाने और 30 किमी लंबे फीडरों को दो भागों में विभाजित करने की भी मांग की। मंत्री अरविंद शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में उन्नाव के अखिलेश, अमेठी के सियाराम गुप्ता, अयोध्या के शिवा सेठ और सुल्तानपुर के राकेश अग्रहरि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें