सुल्तानपुर। शहर से सटे लोको कॉलोनी के पास ट्रक पर माल लादने पहुंचे दिहाड़ी मजदूर को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बालमपुर निवासी रामजस (30) मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह लोको कॉलोनी के पास ट्रकों पर माल लादने पहुंचा था। इस दौरान उसे एक ट्रक ने कुचल दिया।
हादसे में रामजस की मौके पर ही मौत होे गई। सूचना के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज एनबी सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। लॉकडाउन के दौरान मजदूर के पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोडिंग-अनलोडिंग के लिए अधिकृत मजदूर होते हैं। रामजस अधिकृत मजदूर नहीं था।