फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में क्वारंटीन 10 विदेशी उलेमाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में पखवारे भर पूर्व सूडान से पहुंचे 10 उलेमाओं समेत 15 लोगों को शहर की जामिया इस्लामिया मस्जिद में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मस्जिद में पहुंचकर सभी को मस्जिद में ही रहने की सलाह देते हुए दोबारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

सूडान के 10 उलेमा 19 मार्च को जिले में पहुंचे थे। वे सभी शहर की एक मस्जिद में ठहरे थे। इसकी सूचना खुफिया विभाग को मिलने पर प्रशासन हरकत में आ गया था। जिला प्रशासन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्जिद पहुंचकर सभी उलेमाओं का स्वास्थ्य का परीक्षण किया था।
जिला प्रशासन ने सभी उलेमाओं को शहर के जामिया मस्जिद में ही रहने का आदेश दिया था। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी स्वास्थ्य टीम के साथ बृहस्पतिवार को दोबारा जामिया मस्जिद पहुंचे और विदेश से पहुंचे सभी 10 नागरिकों के साथ ही जिले के पांच लोगों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पूरी मस्जिद को सैनिटाइज भी किया गया। एहतियात के तौर पर मस्जिद के पास पुलिस तैनात की गई है। जामिया मस्जिद में क्वारंटीन किए गए सभी 10 उलेमाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। प्रारंभिक जांच में सभी उलेमा स्वस्थ हैं।
इन उलेमाओं को 20 मार्च से क्वारंटीन किया जा रहा है। लगातार सभी के स्वास्थ्य पर चिकित्सकों की नजर है। एलआईयू इंस्पेक्टर सविता गोस्वामी ने बताया कि सूडान के उलेमा पूर्व में दिल्ली के निजामुद्दीन भी गए थे।
वहां से सुल्तानपुर जिले में 19 मार्च को पहुंचे थे। सभी उलेमाओं को 17 अप्रैल को वापस सूडान जाना था। देश भर में 21 दिनों तक किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर सभी उलेमाओं को मस्जिद में ही रहने को कहा गया है।
एएसपी शिवराज ने बताया कि जिले में पहुंचे सभी 10 विदेशी उलेमा 8 फरवरी को ही देश में पहुंचे थे। पूछताछ में ये बात सामने आई है कि उलेमा देश के विभिन्न स्थानों से होते हुए जिले में पहुंचे। सभी की जांच की गई है। एहतियात के तौर पर सभी को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें