फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: नदी से दो किलोमीटर दूर गांव में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Thu, 20 Mar 2025 02:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाने के एक गांव में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पकड़ा गया मगरमच्छ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे जवाहर मजरे उमरा में बुधवार शाम मगरमच्छ देखें जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे गोमती नदी से लगभग दो किलोमीटर दूर पूरे जवाहर मजरे उमरा में ग्रामीण बृजेश बुधवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे घर के पीछे किसी काम से गये तो उन्होंने वहां मगरमच्छ देखा।

विज्ञापन


इसी बीच गांव की ही दो औरतें शौच करके आ रही थीं तो रास्ते में मगरमच्छ देख शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर देखते ही देखते आस पड़ोस के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दूर से पत्थर फेंककर मगरमच्छ के जीवित होने की पुष्टि की।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी हलियापुर थाना अध्यक्ष सहित वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह सहित डायल 112 तथा वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बुधवार देर रात घंटों मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा और ले गए।
विज्ञापन


वहीं, गोमती नदी से लगभग दो किलोमीटर दूर मगरमच्छ मिलने से गावं में हड़कंप मचा रहा। गोमती नदी से इतनी दूर सूखी जमीन पर मगरमच्छ का आना चर्चा का विषय बना रहा। मौके पर प्रधान दुर्गेश सिंह, कंचन तिवारी, मोहित तिवारी, चिंतामणि तिवारी, मीरा नाथ यादव और सत्य प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें